न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पूरी कर दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

फ्रांस और अमेरिका की अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर रात दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे. अपनी इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने फ्रांस और अमेरिका में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की… पूरी खबर पढ़ें
प्रयागराज में भयानक सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत

प्रयागराज: छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे वक्त प्रयागराज में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाते वक्त श्रद्धालुओं को ले जा रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई. दरअसल श्रृद्धालुओं से भरी कार बस से टकरा गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 19 लोग घायल हो गए… पूरी खबर पढ़ें
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की अग्रिम जमानत याचिका

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, जो इन दिनों समय रैना के शो में विवादित बयान देने के बाद से चर्चा का विषय बने हुए हैं, विभिन्न राज्यों में दर्ज कई एफआईआर से राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. यह एफआईआर कॉमेडियन समय रैना द्वारा होस्ट किए गए यूट्यूब रियासिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट के अब हटाए जा चुके एपिसोड के दौरान उनके द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों से उपजी हैं… पूरी खबर पढ़ें
बड़े पर्दे पर छाई विक्की कौशल की ‘छावा’, सोशल मीडिया पर आए फैंस के रिएक्शन

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना स्टारर्र फिल्म छावा वेलेंटाइन डे के इस मौके पर आज यानि, 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी जैसी हस्तियां जुड़ी हैं… पूरी खबर पढ़ें





