न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी में विमान दुर्घटनाग्रस्त

Washington DC के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान पोटोमैक नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार, विमान रनवे के पास पहुंचते ही एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. रिपोर्टों के अनुसार, फायर और ईएमएस ने कहा कि हवाई अड्डे के पास एक छोटा विमान पोटोमैक नदीं में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था… पूरी खबर पढ़ें
महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब प्रयागराज में हुए कुछ बदलाव

प्रयागराज: मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ ने कई मासूमों की जान ले ली. हादसे में हुई अब तक 30 लोगों की मौत ने हर किसी को झंझोर कर रख दिया है. इस घटना को लेकर न सिर्फ सीएम योगी बल्कि पीएम मोदी समेत सभी नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. योगी सरकार ने भगदड़ में मृतक के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का ऐलान किया है… पूरी खबर पढ़ें
OTT पर इस दिन रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’, लेकिन हिंदी दर्शकों को करना होगा इंतजार!

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी है। 5 दिसंबर 2024 को रिलीज़ हुई इस एक्शन-थ्रिलर ने ग्लोबल स्तर पर 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: हथियारों के साथ डांस करते हुए पूर्व MLA प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हथियारों को लेकर एक कमरे में नाचता हुआ दिखाई। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हथियारों के साथ नाचता दिखाई दे रहा है शख्स कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक के घर में घुसकर फायरिंग करने वाला पूर्व भाजपा नेता कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन हैं… पूरी खबर पढ़ें





