न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F15 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी

तिरुपति, आंध्र प्रदेश: ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान GSLV-F15 के जरिए अपना 100वां मिशन, NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च किया। NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च पर ISRO ने ट्वीट कर लिखा, “GSLV-F15 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी…” पूरी खबर पढ़ें
मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व के दौरान महाकुंभ में मची भगदड़, कई लोग घायल

प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में बुधवार, मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोगों के मरने की खबर सामने आई साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं. महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद बचाव अभियान जारी है. इस भगदड़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने एक घंटे में दो बार सीएम योगी से बातचीत की है… पूरी खबर पढ़ें
साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहला लुक रिलीज़, ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल

साउथ के जाने-माने एक्टर धनुष की अपकमिंग मूवी ‘तेरे इश्क में’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में धनुष एक आशिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, और टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे है। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: हथियारों के साथ डांस करते हुए पूर्व MLA प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हथियारों को लेकर एक कमरे में नाचता हुआ दिखाई। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हथियारों के साथ नाचता दिखाई दे रहा है शख्स कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक के घर में घुसकर फायरिंग करने वाला पूर्व भाजपा नेता कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन हैं… पूरी खबर पढ़ें





