न्यूजमोबाइल सुर्खियां

प्रधानमंत्री मोदी के फरवरी में अमेरिका दौरे पर आने की संभावना: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में एक बैठक के लिए व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं. फ्लोरिडा से ज्वाइंट बेस एंड्रयूज लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “आज सुबह मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई. वह संभवत: अगले महीने फरवरी में व्हाइट हाउस आएंगे. भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध है.” पूरी खबर पढ़ें
बुराड़ी में इमारत ढहने की घटना, हादसे में 2 लोगों की मौत, 20 लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के बुराड़ी में एक बड़ा हादसा हुआ जहां एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है. पुलिस, DDMA और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है. अब तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है… पूरी खबर पढ़ें
उत्तराखंड बना समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य

देहरादून: उत्तराखंड ने इतिहास रचते हुए समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में UCC का नियमावली और पोर्टल लॉन्च किया। इस ऐतिहासिक कदम को राज्य में न्याय और समानता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: महंत राजुदास से मारपीट का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक महंत से मारपीट करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है…पढ़ें पूरी खबर





