न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं

दुनिया भर में आज नए साल की धूम मची हुई है, दुनिया 2025 में कदम रख रही है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक समृद्ध वर्ष के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं. पीएम ने एक्स पर नए वर्ष के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में नए अवसरों, व्यक्तिगत विकास और सामूहिक कल्याण के महत्व पर जोर दिया… पूरी खबर पढ़ें
मनमोहन सिंह के निधन पर सिंगापुर के विदेश मंत्री ने शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह एक प्रतिष्ठित राजनेता थे जिन्होंने विनम्रता एवं ईमानदारी के साथ अपने देश की सेवा की। डॉ. बालकृष्णन ने सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग में शोक पुस्तिका में लिखा, ‘‘उन्होंने (सिंह ने) भारत-सिंगापुर संबंधों को भी मजबूत किया।’’… पूरी खबर पढ़ें
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी ‘टेस्ट टीम ऑफ द ईयर’, भारतीय गेंदबाज को मिली जगह

बॉर्डर गॉवस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा, इसी के साथ भारत सीरीज में 2-1 से पीछे है. वहीं इस मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2024 की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है. इसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि टीम में पैट कमिंस को जगह ही नहीं दी है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, फर्जी दावे के साथ हुआ वायरल

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। 28 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कोई भी कांग्रेसी नेता शामिल नहीं हुआ… पूरी खबर पढ़ें





