न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, जाने क्या है सही मुहूर्त

हिंदू धर्म में नवरात्रि की विशेष धार्मिक मान्यता है. पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है. इस साल नवरात्रि की शुरूआत 3 अक्टूबर यानी आज से हो रही है. माता रानी के लिए पंडाल सज चुके हैं वहीं हर गली कूंचे दुल्हन की तरह सजा दिए गए हैं. बता दें कि इस दिन कलश स्थापना के साथा मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली में जब्त की गयी ड्रग्स की बड़ी खेप, 2000 करोड़ की पकड़ी गयी 500 किलो कोकीन

दिल्ली पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ दिल्ली पुलिस को ड्रग्स की बड़ी खेप हाथ लगी है, जहां करीब दो हजार करोड़ रुपए की 500 किलो की ड्रग्स की खेप पकड़ी गयी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भी खुलासा किया… पूरी खबर पढ़ें
Pune Plane Crash: पुणे में हादसा का शिकार हुआ प्राइवेट हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की मौत

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल यहां एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उनमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 पायलट और 1 इंजीनियर शामिल हैं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: केरल के सबरीमाला मंदिर में इस्लामिक प्रार्थना का नहीं है यह दृश्य, फर्जी दावे के साथ वायरल हुआ आंध्र प्रदेश का यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में कुछ हिन्दू वेशभूसा वाले लोगों को कथित तौर पर इस्लामिक गीत गाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केरल के सबरीमाला मंदिर में यह कथित इस्लामिक गीत गए जा रहे हैं। इसके साथ ही आगे कहा गया है… पूरी खबर पढ़ें





