न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

सुरक्षा चिंताओं के बीच बांग्लादेश में बंद हुए भारतीय वीजा सेंटर

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर (IVAC) को बंद करने का नोटिस जारी किया है. यह निर्णय बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया गया है, जिसमें चरमपंथी तत्वों से खतरे और बांग्लादेशी नेताओं की उकसावे भरी टिप्पणियां प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती: ऑफिस हाइब्रिड मोड पर हुए शिफ्ट, PUC के बिना नहीं मिलेगा फ्यूल

दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक हवा की क्वालिटी ‘गंभीर’ कैटेगरी में जाने के बाद, दिल्ली सरकार ने बुधवार को प्रदूषण को कम करने के लिए इमरजेंसी उपायों का एक नया सेट घोषित किया, जिसमें वर्क-फ्रॉम-होम के नियम, गाड़ियों पर सख्त पाबंदियां और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की कड़ी चेकिंग शामिल है… पूरी खबर पढ़ें
लखनऊ में कोहरे के कारण चौथा टी20 मैच रद्द

लखनऊ में बुधवार को खेले जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसमें लगातार देरी होती रही। अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया और आखिरी निरीक्षण रात 9:25 बजे हुआ। हालात में सुधार न होने पर अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया… पूरी खबर पढ़ें
NM Verified: झूले के नीचे बैठी लड़की के साथ हुए हादसे का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह एक असली घटना है जिसमें एक बड़ा झूला एक लड़की के सिर पर लग जाता है. हैरानी की बात यह है कि टक्कर के बाद लड़की बिना किसी चोट के खड़ी हो जाती है. इस वीडियो को ऐसे शेयर किया जा रहा है जैसे यह कोई असली घटना हो. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





