न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

जेमिमा रोड्रिग्स के शानदार प्रदर्शन से आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत

जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेलकर भारत को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया पर पाँच विकेट से रोमांचक जीत दिलाई और आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की… पूरी खबर पढ़ें
Bihar Election 2025: बिहार के लिए NDA ने जारी किया अपना घोषणापत्र, घोषणापत्र के 10 अहम प्वाइंट

बिहार: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया… पूरी खबर पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लोगों को दिलाई ‘एकता की शपथ’

गुजरात के एकता नगर में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को “एकता की शपथ” भी दिलाई, जिसमें देश की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: कैलिफोर्निया दुर्घटना के आरोपी द्वारा ट्रक में खाना बनाने का वीडियो है AI-Generated

भारतीय मूल के 21 वर्षीय जशनप्रीत सिंह पर अमेरिका के कैलिफोर्निया के ओंटारियो में इंटरस्टेट-10 फ्रीवे पर आठ कारों की चेन रिएक्शन टक्कर का आरोप लगाया गया है. इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर दुर्घटना में शामिल ट्रक के डैशकैम फुटेज के क्लिप में हम एक सिख व्यक्ति को ट्रक के केबिन के अंदर खाना बनाते हुए देख सकते हैं… पूरी खबर पढ़ें





