ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबला आज, जानें एक दूसरे के खिलाफ T20I में किसका पलड़ा भारी

वनडे का रोमांच समाप्त हो चुका है. वहीं अब बारी है टी20 मुकाबले की जो कि आज यानि 29, अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कैनबरा स्थित मनुका ओवल में 1:45 बजे दोपहर में खेला जाएगा. वहीं अगर दोनों टीमों की टी20 फॉर्मेट में भिड़त के बारे में बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है… पूरी खबर पढ़ें

मोंथा तूफान पड़ा कमजोर, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं से हालात अब भी गंभीर

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तबाही मचाने के बाद चक्रवात मोंथा अब कमजोर पड़ गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार (29 अक्टूबर 2025) सुबह यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया. मोंथा का केंद्र मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच स्थित था और अब यह राज्य के उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है… पूरी खबर पढ़ें

मां की डेट ऑफ बर्थ ने बनाया करोड़पति, युवक ने जीती 240 करोड़ की लॉटरी

अबू धाबी में रहने वाले 29 वर्षीय भारतीय युवक अनिलकुमार बोला ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने UAE लॉटरी के पहले-ever ‘Lucky Day Draw’ में 100 मिलियन दिरहम (लगभग 240 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीत लिया है। यह ड्रा 18 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। UAE Lottery ने एक्स (X) पर अनिलकुमार का इंटरव्यू वीडियो शेयर किया और लिखा — “आज का दिन उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल गया। यह सचमुच एक Lucky Day है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।”.. पूरी खबर पढ़ें

फैक्ट चेक: बिहार चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर वायरल हुआ यह फर्जी पोस्ट, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर के साथ एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में तस्वीर के साथ हिंदी भाषा में लिखा गया है कि “अगर बिहार वालो ने हमारी पार्टी को वोट नहीं दिया तो हम उन्हें दिल्ली मुम्बई मे “घुसने” नही देंगे ! गृह मंत्री अमित शाह” इसी तस्वीर को हालिया दिनों में बिहार चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button