न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

पाकिस्तान के हमले में मरे 3 अफगान खिलाड़ी, क्रिकेट बोर्ड ने श्रृंखला से हटाया नाम

काबुल/इस्लामाबाद | अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से हटने का फैसला किया है. यह कदम पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमलों के बाद उठाया गया, जिनमें अफगान क्रिकेट टीम से जुड़े खिलाड़ियों की मौत हुई है… पूरी खबर पढ़ें
अफ़ग़ान-पाक संघर्ष पर ट्रंप ने कहा- इसे हल करना आसाल

वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे सीमा संघर्ष को “आसान” बताया, जबकि दोनों देशों ने संघर्ष विराम उल्लंघन के ताज़ा मामलों पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए… पूरी खबर पढ़ें
Dhanteras 2025: धनतेरस आज, जानें क्या खरीदने से मिलती है मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा

हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है. यह दिन धन, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसी दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव यानी दिवाली की शुरुआत होती है, जो भाई दूज के साथ संपन्न होती है. इस वर्ष धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह शुभ पर्व मनाया जाता है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सभा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नीतीश कहते है कि “तेजस्वी जी आगे काम को करते रहेंगे और करवाते रहेंगे… पूरी खबर पढ़ें





