न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा. उन्होंने इसे यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को पर वैश्विक दबाव बढ़ाने की दिशा में एक “बड़ा कदम” बताया… पूरी खबर पढ़ें
भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी! 2030 में अहमदाबाद में हो सकते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स

भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी खबर आई है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एक्ज़िक्यूटिव बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए आधिकारिक तौर पर सिफारिश की है। यह गेम्स अपने 100 साल पूरे करने जा रहे हैं, यानी यह सेंचुरी एडिशन होगा। अब अंतिम फैसला 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में लिया जाएगा… पूरी खबर पढ़ें
दीपिका पादुकोण बनीं Meta AI की आवाज़, पहली भारतीय एक्ट्रेस के रूप में शामिल

मेटा ने अपने Ray-Ban Meta Glasses में कई नए AI-पावर्ड फीचर्स जोड़े हैं। अब इन स्मार्ट ग्लासेस के ज़रिए यूज़र्स न सिर्फ हिंदी में बात कर सकेंगे, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आवाज़ में मेटा एआई से बातचीत भी कर पाएंगे। मेटा एआई के लिए दीपिका पादुकोण की आवाज़ जोड़ी गई है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सभा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नीतीश कहते है कि “तेजस्वी जी आगे काम को करते रहेंगे और करवाते रहेंगे… पूरी खबर पढ़ें





