न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

1 अक्टूबर से लागू हुए यह नए नियम: जेब और जीवनशैली पर सीधा असर

अक्टूबर का महीना आम जनता के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है. 1 अक्टूबर 2025 से देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका असर सीधे लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. आइए जानते हैं विस्तार से… पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देर रात तबियत खराब होने के कारण उन्हें बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. बताया जा रहा है कि खरगे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके कारण यह उचित कदम उठाया गया… पूरी खबर पढ़ें
गाज़ा संकट पर ट्रंप का अल्टीमेटम: हमास ने नहीं मानी शर्तें तो होगी कड़ी कार्रवाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास को एक सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे गाज़ा शांति समझौते को स्वीकार करने के लिए तीन से चार दिन का समय दिया जा रहा है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर हमास इस प्रस्ताव को नहीं मानता, तो इसका अंजाम बहुत दुखद हो सकता है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा करते नेता का यह वीडियो वर्तमान का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक व्यक्ति को एक दूसरे शख्स से बहस करते हुए देखा जा सकता है। यह बहस ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में बिना टिकट यात्रा करने के चलते हो रही है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जो शख्स बिना टिकट के यात्रा कर रहा है वह बिहार से भारतीय जनता पार्टी का नेता है… पूरी खबर पढ़ें





