न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

सुपर ओवर के बादशाह बनें सरदार अर्शदीप सिंह… भारत का विजय रथ अब भी जारी

भारत और श्रीलंका के बीच हुआ औपचारिक मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि दर्शकों ने कहा इसे एशिया कप का फाइनल मुकाबला घोषित कर देना चाहिए. दरअसल बीते दिन भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खत्म हुए भारत के 202 रन के टार्गेट के बाद भी यह मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा और फिर भारत को जीत हासिल हुई… पूरी खबर पढ़ें
भारत ने UN भाषण में ‘आतंकवाद का महिमामंडन’ करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कड़ी फटकार लगाते हुए उन पर आतंकवाद का महिमामंडन करने और अपने संबोधन में तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया… पूरी खबर पढ़ें
यूक्रेन युद्ध पर मोदी-पुतिन बातचीत का दावा गलत: भारत ने रुटे के बयान को किया खारिज

भारत ने NATO (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) के महासचिव मार्क रुटे के उस बयान को सख्ती से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस बयान को “तथ्यों से परे और पूरी तरह से झूठा” बताया… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: कोलकात में बादल फटने का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

23 सितंबर को भारी बारिश के कारण कोलकाता पूरी तरह ठप्प हो गया, जिससे सड़कें, रेलवे और मेट्रो ट्रैक जलमग्न हो गए. बाढ़ के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई—ज़्यादातर बिजली के करंट से मारे गए. अब वायरल हो रहा एक वीडियो बाढ़ का कारण बता रहा है: कोलकाता में बादल फटना. वीडियो में एक रेलवे लाइन के पास ऊपर से पानी की एक तेज़ धारा गिरती दिखाई दे रही है… पूरी खबर पढ़ें





