न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली के धौला कुआं में BMW दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत

राजधानी दिल्ली में हुई सड़क दुर्घना ने एक युवक की जान ले ली. पुलिस ने बताया कि रविवार को रिंग रोड पर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास एक बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल के बीच कथित टक्कर हो जाने से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी सहित तीन अन्य घायल हो गए… पूरी खबर पढ़ें
‘अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म…’ अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या पर बोले ट्रंप

अमेरिका के टेक्सास में पिछले हफ्ते एक भारतीय व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की गला काटकर दिल दहलाने वाली हत्या की खबर ने पूरे अमेरिका को हिला कर रख दिया. हत्यारा और उसकी यह क्रूर्ता CCTV कैमरे में कैद हो गई. साथ ही इससे यह पता लगा कि वह क्यूबा से आया अवैध प्रवासी है और उसका अपराधिक रिकॉर्ड है… पूरी खबर पढ़ें
दुबई के मैदान पर भारत के जीत की गूंज, पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान सलमान अली का यह दांव उल्टा पड़ गया… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: क्या सच में है iPhone 17 में यह धमाकेदार फीचर, जानिए क्या है सच

आखिरकार Apple ने अपनी न्यू iPhone सीरीज को अनवील कर दिया है. इसमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को अनवील किया है. iPhone 17 के इस नए फोन को काफी लोकप्रियता मिल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें iPhone 17 के नए लुक को रिवील किया गया है… पूरी खबर पढ़ें





