न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

PM मोदी ने नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

नेपाल में जेनरेशन-ज़ी के व्यापक विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक सहमति के बाद देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुशीला कार्की को बधाई दी… पूरी खबर पढ़ें
हिंसा के बाद आज पीएम मोदी का पहला मणिपुर दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मणिपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर का दौरा करेंगे. इसके मद्देनजर इम्फाल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. प्रधानमंत्री आज मणिपुर का दौरा करेंगे और चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे… पूरी खबर पढ़ें
एशिया कप में पाकिस्तान का जीत से आगाज, ओमान को 93 रनों से हराया

एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है. वहीं इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने जीत का आगाज कर दिया है. बीते दिन पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला ओमान के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हराकर एक तरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में एंट्री की है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ अखिलेश यादव के मिलने का यह वीडियो पंजाब बाढ़ से संबंधित नहीं

सोशल मीडिया पर पंजाब बाढ़ से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो के एक हिस्से में बाढ़ जैसे हालातों को देखा जा सकता है वहीं दूसरे हिस्से में समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव और पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को आपस में मिलते हुए देखा जा सकता है… पूरी खबर पढ़ें





