न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

“जीवन की यादगार यात्रा…”: अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस ने भारत यात्रा को किया याद

अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस ने भारत की अपनी यात्रा और भारत में अपने बच्चों के अनुभव को याद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात को “बहुत खास” बताया. उन्होंने कहा कि उनके बच्चे पीएम मोदी को दादा की श्रेणी में रखते हैं और वे उनसे बहुत प्यार करते हैं और भारत यात्रा के दौरान जब वे उनके घर गए तो उन्हें गले लगा रहे थे… पूरी खबर पढ़ें
राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा से पहले जगमगा उठी राम जन्मभूमि

अयोध्या की धरती एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. 3 जून से लेकर 5 जून तक राम दरबार सहित कई देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा का विराट आयोजन किया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि के प्रथम तल पर भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा का महाअनुष्ठान पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हो रहा है… पूरी खबर पढ़ें
भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन बाजार, 2047 तक देश में होंगे 350 एयरपोर्ट: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय देश में लगातार बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या और सरकार की निर्णायक नीतियों को दिया, जिनमें ‘उड़ान’ (UDAN) योजना एक महत्वपूर्ण पहल रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत में हवाई यात्रा की मांग इतनी तेजी से बढ़ रही है कि देश को विश्व स्तरीय एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश करना पड़ रहा है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: राहुल गांधी ने पिता की अर्थी से उठाए थे फूल? भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है जिसमें उन्हें एक समाधि से कुछ उठाकर अपनी पैंट की जेब में रखते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने पिता की समाधी से सिक्के उठाकर अपनी जेब में रख लिए… पूरी खबर पढ़ें





