न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों ने AUS पर बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. मुकाबले के दूसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के विकटों के पतन के साथ हुआ. दूसरे दिन के खेल में भारतीय गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को मैदान पर टिकने नहीं दिया. ड्रिंक्स ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने 7 विकेट खो दिए… पूरी खबर पढ़ें
क्या है HMPV वायरस?, चीन में कोरोना की ही तरफ फ़ैल रहा है यह वायरल

HMPV वायरस (ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस) एक श्वसन संक्रमण (respiratory virus) है, जो इंसानों में हल्की से लेकर गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियां पैदा कर सकता है। यह वायरस Paramyxoviridae परिवार का सदस्य है और इसका प्रभाव आमतौर पर सर्दियों और वसंत ऋतु में देखने को मिलता है… पूरी खबर पढ़ें
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की अदालत ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में नियमित जमानत प्रदान की है। यह मामला पिछले साल उनकी फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया था। अदालत के इस फैसले से अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: ड्रोन से कर्तव्यों का यह वीडियो प्रयागराज महाकुंभ का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को ड्रोन से तरह-तरह के कर्तव्य करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में ऐसा नजारा देखने को मिला। फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘सुप्रभात, अद्भुत आलौकिक प्रयागराज महाकुंभ’… पूरी खबर पढ़ें





