ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

केंद्रीय बजट: आज हलवा समारोह आयोजित करेगा वित्त मंत्रालय

वर्ष 2025-26 के पूर्ण बजट के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिन्हित करने वाला पारंपरिक हलवा समारोह शुक्रवार शाम को नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किय जाएगा. परंपरा के अनुसार, इस समारोह की अगुवाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी, जिसमें राज्य मंत्री पंकज चौधरी और सचिव मौजूद रहेंगे… पूरी खबर पढ़ें

 

थाईलैंड बना दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश, समलैंगिक विवाह को दी कानूनी मंजूरी

थाईलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया, और दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला, जबकि एशिया का तीसरा देश बना जिसने LGBTQ+ समुदाय को विवाह समानता का अधिकार दिया। इस निर्णय के बाद, गुरुवार को बैंकॉक समेत पूरे देश में LGBTQ+ समुदाय ने खुशी मनाई और कई समलैंगिक जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया… पूरी खबर पढ़ें

 

Republic Day: 26 जनवरी पर देखें यह देशभक्ति फिल्में, आपको अपने देश के प्रति गर्व महसूस होगा

26 जनवरी, भारत का गणतंत्र दिवस, देशवासियों के लिए बहुत ही खास दिन है. यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता, संघर्ष और समृद्धि की याद दिलाता है. इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आपके आगे एक बहुत अच्छा विकल्प है कि आप अपने घर पर कुछ खास फिल्में देखर इस दिन को यादगार बना सकते हैं… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बॉलीवुड सितारों की यह तस्वीरें असली नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर अलग-अलग बॉलीवुड सितारों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस भगवा रंग के कपड़े पहनकर नदी में डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के तमाम सितारे जैसे करीना कपूर, अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख़ खान, सलमान खान और कई अन्य ने  प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाई… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button