ताज़ा खबरेंभारत

NewsMobile Exclusive: गुरुग्राम में मनचलों के हौसले बुलंद, कार सवार युवती का 2 किमी तक किया पीछा

दिल्ली एनसीआर में मनचलों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. हालिया मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है, जहां कुछ मनचलों ने शाम करीब 7:30 बजे तकरीबन दो किलोमीटर तक एक महिला की गाड़ी का पीछा किया.

घटना एनएच 8 हाईवे पर शनिवार शाम को हुई, जब युवती अपनी गाड़ी में अकेले दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जा रही थी. सूमो गाड़ी में सवार दो मनचले युवकों ने बीच हाईवे पर ही महिला की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया.

जब न्यूज़मोबाइल की टीम ने महिला से पूरी घटना पर जानकारी के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने बताया.” बड़ी गाड़ी में सवार युवकों ने मेरी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया. पहले उन्होंने मेरी गाड़ी के बगल में ही कुछ दूर तक अपनी गाड़ी रखी. उन्हें देख कर मैंने अपनी गाड़ी की स्पीड कम की तो उन्होंने तब भी स्पीड कम कर गाड़ी मेरे बगल में ही रखी.”

ALSO READ: कश्मीर मुद्दे पर संसद में उच्चस्तरीय बैठक जारी; गृहमंत्री शाह, NSA डोभाल समेत कई…

महिला ने आगे बताया,”हडबडाहट में मैंने गाड़ी की स्पीड बढानी चाही तो उन्होंने अपनी गाड़ी मेरी कार के आगे लगा दी.  यह लगभग दो किलोमीटर तक चलता रहा. मैंने पुलिस को भी कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. मुझे कॉल करता देख वे शायद डर गए और गाड़ी फिर पीछे हो गयी.”

इसके बाद महिला ने मौका देख कर गुरुग्राम के सेक्टर 29 की तरफ जाने वाले रोड पर अपनी कार घुमा दी.

महिला ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी लिखा.

महिला का कहना है कि यह घटना बेहद डरावनी रही. उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आज यह घटना उनके साथ हुई है , कल किसी के भी साथ हो सकती है. ऐसे में प्रशासन को ज़रूरी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस की नाकामी के कारण ही मनचलों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button