खेलताज़ा खबरें

IND v NZ Test: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीती टेस्ट सीरीज, भारत की घर में शर्मनाक हार

पुणे में चल रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हरा दिया. जीत का कारण रहे न्यूजीलैंड के फिर्कीबाज मिचेल सैंटनर. बता दें कि 12 साल बाद अपने ही घर में हार का सामना कर रहा है भारत.

 

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ. टीम इंडिया ने खेल की सुबह धार-दार गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में ही पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 255 रनों पर समेट दिया. इसी के साथ भारत को जीत के लिए 359 रनों की जरूरत थी, लेकिन सेंटरन की फिर्की ने भारत के बल्लेबाजों को होश उड़ा दिए और मुकाबले को न्यूजीलैंड की झोली में ला दिया.

 

तीसरे दिन के खेल में न्यूजीलैंड की टीम 255 रन पर ऑल आउट हो गई. वहीं अब इस स्कोर के साथ भारत को जीत के लिए 359 रन की जरूरत थी. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने उतरे जायसवाल और रोहित की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन कप्तान रोहित का विकेट जल्दी गिर गया बावजूद जायसवाल ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिती में लाने की कोशिश की और अर्धशतक जड़ दिया. लेकिन न्यूजीलैंड की स्पिन के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने अपने गुठने टेक दिए. जायसवाल के विकेट के बाद टीम के सभी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के बॉलरों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए.

 

टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए मिचेल सैंटनर ने भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाजों की बोलती बंद कर दी. पहली पारी में इस स्पिनर ने 19.3 ओवर में महज 53 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए. दूसरी पारी में भी उन्होंने कहर बरपाया और 6  विकेट लेने का कमाल कर दिखाया. इस मैच में सैंटनर ने कुल 12 विकेट झटके जो उनके टेस्ट करियर का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने कभी एक पारी में 5 विकेट भी हासिल नहीं किए थे. सैंटनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 34 रन देकर 3 विकेट लेने का था.

 

भारत (प्लेइंग इलेवन) – रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) – टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डैरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सेंटनर, एजाज़ पटेल, विलियम ओ रूर्की

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button