खेल

New Zealand vs Pakistan: न्यूजीलैंड ने टॉज जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup: आज सिडनी में पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉज जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

 

टी20 वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव पर है. आज सिडनी में पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल की दौड़ में आमने-सामने भिड़ रही है. आज के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉज जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. दोनों टीम की बात करे तो साल 2009 में पाकिस्तान टी-20 चैंपियन बनने में सफल रही है वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड एक बार भी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं रही है. ऐसे में आज न्यूजीलैंड मुकाबले में जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचना चाहेगी.

 

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

 

पाकिस्तान संभावित इलेवन
मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button