16-20 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री Christopher Luxon

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 मार्च से 20 मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में लक्शन की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी. अपनी यात्रा के दौरान, लक्सन 20 मार्च, 2025 को वेलिंगटन लौटने से पहले नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16-20 मार्च 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे. उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री लक्सन की वर्तमान क्षमता में यह पहली भारत यात्रा होगी. वे 20 मार्च 2025 को वेलिंगटन लौटने से पहले नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अतिथि गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में लंच का आयोजन करेंगे. उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का भी कार्यक्रम है: MEA
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





