भारत

भारत-सिंगापुर रिश्तों में नया मोड़! पीएम मोदी और लॉरेंस वोंग की अहम मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में वित्त, डिजिटल नवाचार, कौशल विकास, नागरिक उड्डयन, समुद्री सहयोग और अंतरिक्ष तकनीक जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि वोंग आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी वोंग से मुलाकात की और भारत-सिंगापुर संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिलकर खुशी हुई। भारत-सिंगापुर संबंधों को मजबूत करने में उनके सहयोग की सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली उनकी मुलाकात हमारे रिश्तों को नई दिशा देगी।”


वहीं, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी जयशंकर से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत-सिंगापुर सहयोग में हुई प्रगति पर भी विस्तार से बात की गई।

वोंग ने अपने भारत दौरे को लेकर भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “मेरी दिल्ली यात्रा की शुरुआत अच्छी रही। कल शाम मैंने सिंगापुर के प्रवासियों और भारत में सिंगापुर के दोस्तों के साथ एक खास रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस मौके पर चेन्नई, मुंबई और अन्य शहरों से आए लोग मौजूद थे।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button