मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ का नया गाना रिलीज, दर्शकों में बढ़ी एक्साइटमेंट

मुंबई: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के मेकर्स ने रिलीज से ठीक एक दिन पहले इसका दूसरा गाना ‘मैं और तू’ रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

इस गाने को जैस्मिन सैंडलस ने गाया है और इसका म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। गाने में टेक्नो और EDM का टच दिया गया है, जो फिल्म की जासूसी (स्पाई) थीम के साथ मेल खाता है। गाने के बोल जैस्मिन सैंडलस और रेबल ने मिलकर लिखे हैं। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘आरी आरी’ भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म की कुल लंबाई 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड है, जो हाल के समय की लंबी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

भारत में फिल्म के पेड प्रीव्यू मंगलवार से ही शुरू हो चुके हैं। वहीं, एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है और दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे यह साफ है कि मेकर्स इसे बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button