अगले महीने से लागू होगा Train Ticket Booking का नया नियम, जानें क्या है बदलाव
देश में त्योहारों का दौर चालू हो चुका है, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के मौके पर भारतीय रेल काफी व्यस्थ होती है. लोगों का ट्रेनों के जरिए आना जाना काफी आम हो जाता है, ऐसे ही अगर आप भी इन त्योहारों पर ट्रेन से अपने घर या फिर कहीं भी आने-जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है.
भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इन बदलाव के चलते अब आप एडवांस बुकिंग 120 दिन पहले नहीं करवा सकेंगे, मतलब अब एडवांस टिकट की बुकिंग की समय सीमा 120 से घटाकर 60 दिन कर दी गई है. तो जान लीजिए कि अब आप चार महीने के बजाए दो महीने के अंदर ही टिकट बुकिंग करवा सकेंगे.
भारतीय रेलवे के इस बदलाव को 1 नवंबर 2024 से मान्य किया जाएगा. आसान शब्दों में बताए तो पहले आप कहीं भी जाने के लिए 120 दिन पहले यानि चार महीने पहले अपनी टिकट बुक करके ट्रेवल का आनंद ले सकते हैं लेकिन अब भारतीय रेलवे ने इस समय सीमा को कम कर दिया है. अब आपको कहीं भी जाने या आने के लिए 2 महीने पहले यानि 60 दिन पहले ही टिकट को बुक करना होगा. रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
वहीं दूसरी ओर रेलवे के अनुसार, विदेशी पर्यटकों के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ दिन की एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा.





