ताज़ा खबरें

कोलकाता रेप-मर्डर केस में नया खुलासा, आरोपी का DNA हुआ मैच: सूत्र

कोलकाता रेप-मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे और नए मोड़ सामने आ रहे हैं. लेकिन अब इस मामले में सीबीआई की जांच अपने आखरी चरण पर पहुंच गई है. सूत्रों की मानें तो मृतका और आरोपी का डीएनए मैच हो गया है. DNA रिपोर्ट सीबीआई के पास पहले ही आ चुकी थी, जिसको फाइनल ओपिनियन के लिए एम्स भेजा गया था. एम्स के एक डॉक्टरों का पैनल ने DNA रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन कर लिया है.

 

सीबीआई इस मामले में अब तक करीब 100 से ज्यादा लोगों के बयान भी दर्ज कर चुकी है. वहीं इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट सीबीआई की SOP का हिस्सा थी, ताकि चार्जशीट में वारदात का कोई सिरा अधूरा न रह जाए. सीबीआई इस मामले में कोई भी बारीक से बीरीक शक को भी पुख्ता करना चाहती थी, इसलिए 10 से ज्यादा लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट सीबीआई ने करवाए थे.

 

क्या है पूरा मामला

ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर पाया गया था और संजय रॉय को अगले दिन अरेस्ट कर लिया गया था.कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को देने का आदेश दिया था. सीबीआई ने 14 अगस्त को मामले की जांच शुरू की थी.

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button