मनोरंजन

इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का नया पोस्टर जारी, कल रिलीज होगा टीजर

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के मेकर्स लगातार नई जानकारियां साझा कर दर्शकों का उत्साह बनाए हुए हैं। अब हाल ही में एक्सल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है और इसके साथ ही टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें इमरान हाशमी हाथों में बंदूक लिए दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, “परछाई में लड़ी गई लड़ाई अब सामने आ रही है। ग्राउंड जीरो का टीजर कल आएगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

इससे पहले भी फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें इमरान हाशमी का बैकव्यू नजर आ रहा था। वह बंदूक लिए खड़े थे और सामने एक शहर दिखाई दे रहा था। इस पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया था, “एक मिशन की अनकही कहानी, जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदल दिया।” इन पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म एक रोमांचक और देशभक्ति से भरपूर कहानी पेश करने वाली है।

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी एक बीएसएफ कमांडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहानी के अनुसार, वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की जांच करने के मिशन पर होंगे। पोस्टर से संकेत मिलता है कि फिल्म की पृष्ठभूमि कश्मीर में सेट की गई है।

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें इमरान हाशमी के साथ साई तमहांकर और मुकेश तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब दर्शकों को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार है, जो कल रिलीज होने वाला है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button