नया सफर, नई रफ़्तार! बंगलूरू को मिली यलो लाइन मेट्रो और वंदे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बंगलूरू में यलो लाइन मेट्रो और बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे एचएएल एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से केएसआर बंगलूरू स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया।
#WATCH | Karnataka: Prime Minister Narendra Modi interacts with children after flagging off 3 Vande Bharat Express trains at KSR Railway Station in Bengaluru
It includes trains from Bengaluru to Belagavi, Amritsar to Sri Mata Vaishno Devi Katra and Nagpur (Ajni) to Pune.… pic.twitter.com/o8mDPBoguw
— ANI (@ANI) August 10, 2025
इसी मौके पर पीएम मोदी ने अमृतसर-कटरा और नागपुर-पुणे वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअल माध्यम से फ्लैग ऑफ किया। इसके बाद वह आरवी रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया और इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो से सफर भी किया। इसके साथ ही उन्होंने आईआईआईटी बंगलूरू में मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखी।
#WATCH | Karnataka: Prime Minister Narendra Modi flags off 3 Vande Bharat Express trains at KSR Railway Station in Bengaluru
It includes trains from Bengaluru to Belagavi, Amritsar to Sri Mata Vaishno Devi Katra and Nagpur (Ajni) to Pune.
(Source: DD) pic.twitter.com/MERsb4G9BC
— ANI (@ANI) August 10, 2025
जानकारी के अनुसार, 19.15 किलोमीटर लंबी यलो लाइन पर कुल 16 स्टेशन हैं और इसके निर्माण पर 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं मेट्रो फेज-3 (ऑरेंज लाइन) 44.65 किलोमीटर लंबी होगी और इसकी अनुमानित लागत 15,611 करोड़ रुपये होगी।





