एल्विश यादव के खिलाफ नई FIR, PFA कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर कानूनी विवादों में फंस गए हैं। गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में उनके खिलाफ पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA) के कार्यकर्ता और रेव पार्टी केस के गवाह सौरभ गुप्ता ने FIR दर्ज कराई है। सौरभ का आरोप है कि एल्विश यादव ने जबरन उनकी सोसाइटी में घुसकर उन्हें धमकाया और उनकी रेकी की।
सौरभ गुप्ता के मुताबिक, एल्विश यादव ने गलत पहचान के साथ सोसाइटी में प्रवेश किया और उन्हें धमकाया कि वह किसी रोड एक्सीडेंट का बहाना बनाकर उन्हें और उनके भाई को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा, सौरभ ने यह भी दावा किया कि एल्विश और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उनके परिवार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने पड़े।
गौरतलब है कि नवंबर 2023 में नोएडा में हुए रेव पार्टी केस में सांप के जहर की सप्लाई का मामला सामने आया था। इस केस में सौरभ गुप्ता गवाह हैं, और पहले ही एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में सौरभ गुप्ता और उनके भाई गौरव गुप्ता ने गाजियाबाद कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया। अब एल्विश यादव समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एल्विश यादव पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने HIBOX ऐप घोटाले में एल्विश और चार अन्य इन्फ्लुएंसर्स को नोटिस भेजा था और इस मामले में भी FIR दर्ज की गई थी।
गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एल्विश यादव की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, और अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।






bodybuilding steroids use
References:
https://www.pulaplay.com