ताज़ा खबरें

NEET-UG की काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित, जल्द जारी होगी नई डेटशीट

नई दिल्ली: नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दी गई है. यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसी दिन शुरू होने वाली नीट यूजी काउंसलिंग को स्थगित करने से इनकार करने के बाद लिया गया है. नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग की नई डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी. 6 जुलाई यानी कि आज से नीट-यूजी की काउंसलिंग होनी थी. लेकिन काउंसलिंग को अब स्थगित कर दिया गया है.

 

बता दें कि इस साल नीट एग्जाम में 67 उम्मीदवारों ने टॉप किया था. जबकि पिछले साल टॉपर्स सिर्फ 2 थे. वहीं NTA ने समय की बर्बादी की बात कहते हुए 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी दिए थे. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को दोबारा परीक्षा करवाए जाने का विकल्प दिया था.

 

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा के साथ 8 जुलाई को कई नीट यूजी 2024 याचिकाओं पर सुनवाई की जाने वाली है. इन याचिकाओं में पेपर लीक के आरोप, पूरी परीक्षा को रद्द करने और फिर से आयोजित करने की मांग, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के संचालन की जांच की मांग, और अन्य चिंताएं शामिल हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button