ताज़ा खबरेंभारत

NEET-JEE पर चर्चा चाहते थे छात्र, खिलौने पर मन की बात कर गए पीएम मोदी: राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कोरोना के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के अपनी सरकार के फैसले के बाद JEE-NEET उम्मीदवारों की शिकायतों को संबोधित ‘मन की बात’ में नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया।

राहुल गांधी ने कहा कि JEE-NEET के उम्मीदवार चाहते थे कि पीएम परीक्षा पर चर्चा करें, लेकिन वह खिलौनों पर चर्चा करके चले गए. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘JEE-NEET के उम्मीदवार पीएम ‘परीक्षा पर चर्चा’ चर्चा चाहते थे, लेकिन पीएम ने ‘खिलौने पर चर्चा’ की.

ये भी पढ़े: COVID-19 LIVE | भारत में कोरोना का आकड़ा 35 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 78,761 मामले दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को खिलौनों पर बात की. पीएम ने कहा, ‘मैं मन की बात सुन रहे बच्चों के माता-पिता से क्षमा मांगता हूं क्योंकि हो सकता है, उन्हें अब ये मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद खिलौनों की नई-नई मांग सुनने को मिले. खिलौने जहां एक्टिविटी को बढ़ाने वाले होते हैं तो वहीं खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं. खिलौने केवल मन ही नहीं बहलाते, खिलौने मन बनाते भी हैं और मकसद गढ़ते भी हैं.’

बता दे कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सितंबर में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) आयोजित करने की अनुमति देने के बाद गांधी की टिप्पणी आई है।

इसके अलावा शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को 30 सितंबर तक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी, भले ही व्यक्तिगत राज्यों को 30 सितंबर की तारीख से आगे परीक्षा कराने की छूट दे दी हो।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button