NEET पेपर लीक मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का खुलासा, NEET पेपर लीक में तेजस्वी यादव के PS का है हाथ

बिहार: NEET पेपर लीक मामले में एक नया खुलासा हुआ है. इस खुलासे ने सियासी हड़कंप मचा दिया है. आज बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करते हुए प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि NEET पेपर लीक मामले के आरोपी सिकंदर के लिए तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम यादव ने ही पटना में गेस्ट हाउस बुक कराया था. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम यादव और आरोपी सिकंदर का आपस में संबंध है.
NEET परीक्षा मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा… उस दिन प्रदीप कुमार ने संज्ञान नहीं किया तो 4 को फिर 7488061813 मोबाइल से बुकिंग के लिए कहा गया. 4 मई को प्रीतम यादव ने 3 बार कॉल किया. तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया…”
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विजय सिन्हा एनएचएआई के ही हाउस को बुक कराने के लिए प्रीतम कुमार के द्वारा किए गए कॉल डिटेल को दिखाया. विजय सिन्हा ने कहा कि प्रीतम कुमार तेजस्वी के पीएस हैं इस लिए बुकिंग में मंत्री शब्द का इस्तेमाल किया. बिना आवंटन लेटर के लोग एनएचएआई के गेस्ट हाउस में रुक रहे थे. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव यह स्पष्ट करें आज भी प्रीतम उनके आप्त सचिव है ,और सिकंदर यादवेंदु से क्या संबंध है. सिकंदर यादवेंदू लालू यादव जब रांची जेल में बंद थे तो रांची में सारा इसी का था. सिकंदर यादवेंदी को दानापुर का प्रभार किसने दिया?
विजय सिन्हा ने कहा कि सिकंदर की पहुंच तेजस्वी के घर से लेकर बाहर तक थी. इस मामले में तेजस्वी यादव जवाब दें. पथ निर्माण विभाग के तीन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार ध्रमकांत, उमेेश राय पर कार्रवाई की गई. इनकी लापरवाही और तथ्य को छुपाने को लेकर सस्पेंड किया गया है.






wachstumshormon hgh kaufen
References:
http://www.annunciogratis.net/author/corkvision6