विदेश

कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई नीलम के परिवार को मिला अमेरिका का वीजा

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना के बाद जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवार को अमेरिका जाने का वीजा मिल गया है. छात्रा की देखभाल के लिए उनका परिवार लगातार अमेरिका जाने के लिए तत्काल वीजा की मांग कर रहा था जिसके बाद उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है.

 

बता दें कि नीलम के परिवार ने अमेरिकी वीजा के लिए 48 घंटे के भीतर आवेदन किया था, लेकिन शुरुआत में उन्हें इसमें कुछ समस्याएं आई थीं. इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की थी कि नीलम के परिवार को तत्काल वीजा दिया जाए.

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को इस मामले को उठाया था.  उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘छात्रा नीलम शिंदे अमेरिका में दुर्घटना में घायल हो गई हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.” सुले ने कहा, ‘‘उनके पिता तानाजी शिंदे, सतारा, महाराष्ट्र से हैं, चिकित्सकीय आपातकाल स्थिति के कारण उन्हें अपनी बेटी से मिलने की तत्काल आवश्यकता है. तानाजी शिंदे ने अमेरिका जाने के लिए तत्काल वीजा के वास्ते आवेदन किया है और उन्हें सहायता की आवश्यकता है.”

 

14 फरवरी को पुलिस को दुर्घटना की सूचना शाम 7 बजे के करीब मिली थी. शिंदे गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी हुई मिली थी. नीलम के साथ हादसा उस वक्त हुआ था जब कैलिफोर्निया में शख्स कार ने उसे टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद आरोपी मौके से फरारा हो गया था. हालांकि पुलिस ने आरोपी को 19 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था. 58 साल के लॉरेंस गैलो को घटना के पांच दिन बाद गिरफ्तार किया गया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button