महाराष्ट्र में NDA की बंपर जीत, झारखंड में इंडिया गठबंधन ने मारी बाजी!

महाराष्ट्र में रुझानों से स्थिति लगभग साफ हो चुकी है. महाराष्ट्र में महायुति ने बाजी मार ली है. एनडीए बंपर बहुमत की ओर बढ़ रहा है. वहीं करीब 4 बजे तक एनडीए 230 सीटों पर और एमवीए 54 सीटों पर आगे थे. वहीं झारखंड की बाजी हेमंत सोरेन के हाथ में जाती दिख रही है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए बेहद अहम साबित हुआ है और रुझान को देखते हुए यह साफ हो गया है कि यहां एनडीए की सरकार ने बाजी मार ली है. महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक बढ़त को देखते सूबे के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रुझानों में एनडीए गठबंधन की बंपर जीत को देखते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, मैं विरोधियों के चक्रव्यूह को तोड़ा है. देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि ये जीत सभी संतों की अलख जगाने की जीत है. महायुति के लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है. ये जीत हमारी एकजुटता की जीत है.
झारखंड चुनाव के नतीजे अब करीब-करीब सामने आ चुके हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में 24 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है. वहीं 33 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि एनडीए (NDA) को 13 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है. वहीं एनडीए को 10 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं अन्य 1 सीटों पर आगे है. अब ऐसे में झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन सरकार बनती दिख रही है.
बता दें कि नतीजे पूरी तरह से सामने आने पर आंकड़ों में स्थिती और भी साफ हो जाएगी.





