ताज़ा खबरेंराजनीति
Modi 3.0 Live: NDA सांसदों की बैठक, पीएम मोदी को चुना गया एनडीए संसदीय दल का नेता

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद देश में एक बार फिर से एनडीए सरकार (NDA) बनने जा रही है. पीएम मोदी 9 जून को शाम 6 बजे शपथ लेंगे. इससे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक होने जा रही है, जिसमें पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. वहीं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई खास लोगों को न्योता भेजा गया है.
मुख्य बातें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हिंदुस्तान के इतने महान लोकतंत्र की ताकत देखिए कि एनडीए को आज देश के 22 राज्यों में लोगों ने सरकार बनाकर उनको सेवा करने का मौका दिया है. हमारा ये गठबंधन सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है.”
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम सबके बीच विश्वास का सेतु मजबूत है, ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है और ये सबसे बड़ी पूंजी होता है ये पल मेरे लिए भावुक करने वाले भी हैं आप सबका जितना धन्यवाद करूं उतना कम है.”
- नरेंद्र मोदी लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए.
- बिहार के मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार ने कहा, “हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है. यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं. इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे. हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे. हमें लगता है कि अगली बार जब आएंगे तो कुछ सीट जो ये(विपक्ष) जीत गए हैं अगली बार सब हारेंगे.”
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ” हमारे पीएम नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय नेता पद पर राजनाथ सिंह ने जो प्रस्ताव रखा है मैं शिवसेना पार्टी की तरफ से इसका पूरा समर्थन देता हूं.
- एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा.
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा सदन के नेता, भाजपा संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है, इसका मैं समर्थन करता हूं…यह प्रस्ताव 140 करोड़ की देश की जनता के मन का प्रतिघोष है…”
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “आज भारत पुनः इतिहास रच रहा है कि तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ NDA की सरकार आ रही है…हमने ओडिशा में भी अपनी विचारधारा की सरकार बनाई और वहां भी हमें सफलता मिली…10 साल पहले उदासीन भारत था, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ बदलने वाला नहीं है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है.”
- भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हम भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के चयन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं. मैं समझता हूं कि मोदी जी का नाम इन सारे पदों के लिए सबसे योग्य और उपयुक्त है…”
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में PM नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे. बैठक में एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और स्वागत किया.
- एनडीए सांसदों की बैठक से पहले संविधान सदन (पुरानी संसद) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया गया.”
- बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. एस जयशंकर एनडीए संसदीय समिति की बैठक के लिए संसद पहुंचे.
- बिहार के सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे.
- संविधान सदन (पुरानी संसद) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य एनडीए नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में एनडीए सांसदों की बैठक शुरू होगी.
- नरेन्द्र मोदी को नेता चुनने के लिए बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की शुक्रवार को बैठक होगी. इसके साथ ही मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता भी बिल्कुल साफ हो जाएगा.
- बीजेपी नेता और यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, “पीएम मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बन रही है. ये उनके कौशल नेतृत्व का नतीजा है कि आज पूरे भारतवर्ष में उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है…पूर्व विश्व में भी स्वीकार्यता बढ़ी है और विश्व के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई भी भेजी है. अब आने वाले दिन स्वर्णिम साबित होंगे…ये NDA सरकार का स्वर्णिम युग होगा और निश्चित रूप से हम जनताओं की आकांक्षाओं पर खड़े उतरेंगे…”




