ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया अपना उम्मीदवार, जाने कौन है द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया अपना उम्मीदवार, जाने कौन है द्रौपदी मुर्मू

 

आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA ने बड़ा ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की, जिसके बाद पूर्वी भारत से एक आदिवासी महिला को चुनने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की उम्मीदवार होंगी।

कौन है द्रौपदी मुर्मू

NDA की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार को द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह एक आदिवासी जातीय समूह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की नौवीं राज्यपाल भी रह चुकीं हैं।

  • 20 जून, 1958 को ओडिशा में मयूरभंज के एक आदिवासी परिवार में जन्म
    रामादेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर से स्नातक किया।
  • 1979 से 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग, ओडिशा सरकार में जूनियर असिस्टेंट
    के रूप में कार्य किया
  • 1994 से 1997 तक श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में शिक्षक रही
  • 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में ट्रांसपोर्ट
    एवं वाणिज्य विभाग संभाला।
  • 2002 से 2004 तक ओडिशा सरकार के राज्यमंत्री के रूप में पशुपालन और मत्स्य पालन
    विभाग को संभाला।
  • 2002 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही।
  • 2006 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही।
  • 2007 में ओडिशा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए ‘नीलकंठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • 2013 से अप्रैल 2015 तक एसटी मोर्चा, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही।
  • 2015 से 2021 तक झारखंड की माननीय राज्यपाल रही।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button