NDA को मिली बहुमत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जनता का किया धन्यवाद

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनावों की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज यानी मंगलवार को वोटों की गिनती शुरू हुई. वोटों की गिनती की मतगणना और रुझान की बात करें तो एनडीए इस वक्त तक 294 सीट पर आगे है वहीं इंडि गठबंधन 231 सीट पर आगे चल रही है. इस रुझान के बीच एनडीए को मिली बहुमत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जनता का धन्यवाद किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.”






