ताज़ा खबरेंराजनीति

NDA की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज यानि 24 जून को पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी नामांकन दाखिल के दौरान शामिल हुए.

 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बाद की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा.

 

राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाक़ात की थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button