ताज़ा खबरेंराजनीति

NCP प्रमुख शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को किया पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित

मुंबई: शनिवार को शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की. घोषणा के समय शरद पवार के भतीजे और राकांपा के एक प्रमुख नेता अजीत पवार भी मौजूद थे.

शरद पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने भी जोरदार विरोध किया था.

 

पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एनसीपी पैनल ने 5 मई को उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था.

 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button