ताज़ा खबरेंभारत

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, जाने क्या है सही मुहूर्त

हिंदू धर्म में नवरात्रि की विशेष धार्मिक मान्यता है. पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है. इस साल नवरात्रि की शुरूआत 3 अक्टूबर यानी आज से हो रही है. माता रानी के लिए पंडाल सज चुके हैं वहीं हर गली कूंचे दुल्हन की तरह सजा दिए गए हैं. बता दें कि इस दिन कलश स्थापना के साथा मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है. माना जाता है कि पूरे मनोभाव से मां दुर्गा का पूजन किया जाए तो घर-परिवार पर मां की कृपा बनी रहती है.

 

गौरतलब है कि मां के नौ रूपों को इन नौ दिनों में पूजा जाता है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. आज के दिन से ही 9 दिन के व्रत का प्रारंभ होता है. चिलिए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि, मुहूर्त के बारे में.

शारदीय नवरात्रि 2024 पहला दिन
अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ: 3 अक्टूबर, गुरुवार, 12:18 am से
अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का समापन: 4 अक्टूबर, शुक्रवार, 2:58 am तक
उदयाति​थि के आधार पर शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर को है. अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है.

 

नवरात्रि कलश स्थापना और पूजा मुहूर्त 2024
सुबह: 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक
दोपहर: 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

 

शारदीय नवरात्रि 2024 शुभ योग और नक्षत्र
इंद्र योग: आज प्रात:काल से लेकर कल प्रात: 04:24 बजे तक
हस्त नक्षत्र: आज प्रात:काल से दोपहर 3:32 बजे तक
चित्रा नक्षत्र: आज दोपहर 3:32 बजे से कल शाम 6:38 बजे तक

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button