अंतरिक्ष से NASA Astronaut सुनात विलियम्स ने भेजीं दिवाली की शुभकामनाएं

पिछले पांच महीनों से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष स्टेशन से संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में त्योहार मनाने वालों के लिए दिवाली की शुभकामनाएं साझा की.
NASA Astronaut सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दिवाली पर एक वीडियो संदेश जारी किया, वीडियो में उन्होंने कहा, “ISS की ओर से सभी को शुभकामनाएं. मैं व्हाइट हाउस और दुनिया भार में आज मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं. इस साल मुझे ISS पर पृथ्वी से 260 मील ऊपर से दिवाली मनाने का अनूठा अवसर मिला है… मेरे पिता ने हमें दिवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में सिखाकर अपनी सांस्कृतिक जड़ो को बनाए रखा. दिवाली खुशी का समय है क्योंकि दुनिया में अच्छाई कायम है… आज हमारे समुदाय के साथ दिवाली मनाने और हमारे समुदाय के कई योगदानों को पहचानने के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को धन्यवाद.”
#WATCH वाशिंगटन डीसी: व्हाइट हाउस दिवाली समारोह के दौरान नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दिवाली पर एक वीडियो संदेश साझा किया।
उन्होंने कहा, “ISS से शुभकामनाएं। मैं व्हाइट हाउस और दुनिया भर में आज दिवाली मना रहे सभी लोगों को दिवाली की… pic.twitter.com/pG5WFjf9Lg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2024
गौरतलब है कि सुनीता विलियम्स अपने साथी एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर के साथ जून से आईएसएस में हैं. इस जोड़ी ने 5 जून को अपनी पहली चालक दल उड़ान के लिए बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया था, जो 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा.





