उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के निधन पर छलका संगीतकारों का दर्द, पीएम मोदी ने भी किया शोक व्यक्त

मशहूर तबला वादक और संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. वहीं उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन पर गहरा दुख हुआ. उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी. उन्होंने अपनी अद्वितीय लय से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए तबले को वैश्विक मंच पर पुहंचाया. इसके माध्यम से, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय परंपराओं को वैश्विक संगीत के साथ सहजता से मिश्रित किया, और इस प्रकार सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए. उनका प्रतिष्ठित प्रदर्शन और भावपूर्ण रचनाएं संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित करने में योगदान देंगी. उनके परिवार, दोस्तों और वैश्विक संगीत समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं.”
ज़ाकिर हुसैन के निधन पर गायक अनुप जलोटा ने कहा, “जाकिर हुसैन सिर्फ भारत के ही कलाकार नहीं थे बल्कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार थे. चाहे बैंड ऑस्ट्रेलिया का हो, चीन का हो, जापान का हो, इंग्लैंड का हो, अमेरिका का हो या अफ़्रीका का, वो हर बैंड में हीरो होते थे. वह पूरी दुनिया के कलाकार बन गए। वह एक अद्भुत व्यक्ति थे और बहुत विनम्र थे. वह मुझसे दो साल बड़े थे इसलिए मैं उनके पैर छूता था और जैसे ही मैं उनके पैर छूता था, वह मेरे पैर छू लेते थे. यह उनका स्वभाव था, वे एक महान व्यक्ति थे. मैं कहना चाहूंगा कि ऐसा कलाकार दोबारा नहीं आएगा…”
तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर भारतीय गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा, ” आज बहुत ही दुखद दिन है मैंने आज अपने गुरू का खो दिया…वह बहुत ही महान कलाकार थे, मैं भगवान से उनके परिवार के लिए प्रार्थना करूंगा कि उन्हें ताकत दें.”






hgh spray kaufen
References:
zenwriting.net