ताज़ा खबरेंमनोरंजन

प्राजक्ता कोली की शादी से पहले म्यूजिकल नाइट, पारंपरिक अंदाज में आईं नजर

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने अपनी शादी से पहले म्यूजिकल नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने मंगेतर वृषांक संग जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं। प्राजक्ता कोली ने इस खास मौके पर लाल साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने महाराष्ट्रीयन नथ और पारंपरिक हरी चूड़ियां भी पहनीं। उनका यह लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। प्राजक्ता के मेकअप और हेयर स्टाइल को मांसी ने तैयार किया, जबकि उनके लुक को आकृति सेजपाल ने स्टाइल किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prajakta Koli (@mostlysane)


शादी से पहले आयोजित म्यूजिकल नाइट में प्राजक्ता और वृषांक ने जमकर मस्ती की। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले मेहंदी फंक्शन के दौरान भी प्राजक्ता का ‘झिंगाट’ गाने पर किया गया डांस चर्चा में रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prajakta Koli (@mostlysane)


प्राजक्ता और वृषांक 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्राजक्ता एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जबकि उनके मंगेतर वृषांक एक एडवोकेट हैं। शादी की तैयारियों से जुड़े अपडेट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, और फैंस बेसब्री से इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button