मुंबई नाव दुर्घटना: मुंबई के तट पर 60 लोगों से भरी नाव डूबी, रेस्क्यू जारी

मुंबई नाव दुर्घटना: मुंबई के तट से दिख दहला देने वाली घटना सामने आई जहां लगभग 60 लोगों को ले जा रही एक नौका डूब गई. भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 20 लोगों को बचा लिया गया है और वह भारतीय तटरक्षक जहाज सुभद्रा कुमार चौहान पर सवार है. ICG जहाजों द्वारा खोज अभियान चलाए जाने के दौरान एक शव भी बरामद किया गया है.
इस हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे प्रारंभिक जानकारी मिली है. उस नाव पर लगभग 30 से 35 लोग सवार थे. उनमें से 20 लोगों को बचा लिया गया है. प्रारंभिक जानकारी है कि 5 से 7 लोग अभी भी लापता हैं. विस्तृत जानकारी मिलते ही मैं सदन में बयान दूंगा. नाव दोपहर करीब 3.15 बजे एलीफेंटा के लिए रवाना हुई थी.
भारतीय तटरक्षक बल ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव के बचाव अभियान का वीडियो जारी किया है. 5 लोग लापता हैं. अस्पताल में भर्ती कराए गए 5 लोगों की हालत गंभीर है और 1 की मौत हो गई है. बाकी लोगों की हालत स्थिर है: BMC
#WATCH मुंबई नाव दुर्घटना | मुंबई: भारतीय तटरक्षक बल ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव के बचाव अभियान का वीडियो जारी किया है।
5 लोग लापता हैं। अस्पताल में भर्ती कराए गए 5 लोगों की हालत गंभीर है और 1 की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है: BMC pic.twitter.com/cMiJpRfTnR
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 18, 2024
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है





