ताज़ा खबरें

Mumbai Boat Accident: 13 की हुई मौत, 72 लोगों को किया गया रेस्क्यू, गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी थी नाव

Mumbai Boat Accident: 13 की हुई मौत, 72 लोगों को किया गया रेस्क्यू, गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी थी नाव

मुंबई में गेट ऑफ़ इंडिया के पास बीते बुधवार को एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर के बाद यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाव में चालक दल समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया जिसमें 72 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि तीन जवान समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई हैं।

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने नीलकमल नाव पलटने की घटना के संबंध में नौसेना के स्पीड बोट चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोलाबा पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली है। बीएनएस की धारा 106(1), 125 (ए) (बी), 282, 324 (3)(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह FIR जीवित बचे नाथाराम चौधरी, 22 वर्ष, निवासी साकीनाका मुंबई की शिकायत पर की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा की. इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास मुंबई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया. मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी. शोक संतप्त परिवारों को सीएम राहत कोष से 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी.”

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button