समय रैना के बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार, विवाद ने पकड़ा तूल

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना और कॉमेडियन समय रैना के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर समय रैना पर तीखा हमला बोला। दरअसल, समय रैना ने अपने ‘Still Alive’ शो में मुकेश खन्ना पर मजाक किया था। उन्होंने कहा था कि ‘India’s Got Latent’ विवाद के दौरान कई लोग सुर्खियों में आने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें मुकेश खन्ना भी शामिल हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश खन्ना ने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए समय पर निशाना साधा और उनके व्यवहार की आलोचना की।

मुकेश खन्ना ने आगे लिखा कि समय रैना बार-बार विवादों में आकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की जानी चाहिए।
वहीं, अपने शो में समय रैना ने मुकेश खन्ना के मशहूर शो Shaktimaan का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में कई बच्चे सुपरहीरो की नकल करते थे, जिससे कुछ हादसे भी हुए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे में किसी को भी ‘मोरल हाई ग्राउंड’ लेने से पहले सोचना चाहिए।
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग मुकेश खन्ना का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग समय रैना के पक्ष में भी नजर आ रहे हैं।





