मुकेश अंबानी ने रिलायंस जिओ के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, बेटे आकाश अंबानी को बनाया चेयरमैन
मुकेश अंबानी ने रिलायंस जिओ के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, बेटे आकाश अंबानी को बनाया चेयरमैन
मंगलवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस जियो के नए चेयरमैन होंगे। आकाश अंबानी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस नियुक्ति को नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल जियो के 4जी (4G) इकोसिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक आकाश अंबानी को ही जाता है। साल 2020 में कई बड़ी टेक कंपनियों ने जियो में निवेश किया था। इस ग्लोबल निवेश को भारत लाने में आकाश अंबानी ने खूब मेहनत की थी।
इसके साथ ही रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने शेयर बाजार को मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पंकज मोहन पवार को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
Akash Ambani appointed as chairman of Reliance Jio, Mukesh Ambani resigns as director. pic.twitter.com/xDvtl8WKVh
— ANI (@ANI) June 28, 2022
पंकज मोहन पवार को आगामी पांच सालों के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रमिंदर सिंह गुजराल और के वी चौधरी को स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि शेयरधारकों के अनुमोदन के बाद ही यह नियुक्तियां मान्य होंगी।





