भारत

MP के सीएम मोहन यादव ने अपने नाम किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में आज भोपाल में गीता जयंती के पावन अवसर पर सस्वर गीता पाठ ने नया कीर्तिमान बनाया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल और उज्जैन में 5 हजार से अधिक भगवद गीता भक्तों द्वारा गीता पाठ के लिए बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र प्राप्त किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने इस उपलब्धि का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सभी को बधाई व शुभकामनाएं भी दी. सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि यह आयोजन हमारी संस्कृति और धर्म की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है.

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से सरकार ने गीता जयंती के अवसर पर यह बड़ा आयोजन किया है, जिसमें 5 हजार विद्यार्थियों ने यहां गीता पाठ का भव्य आयोजन किया…हमने लगभग 5 दिन यह उत्सव मनाया है…”

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए लाला परेढ ग्राउंड पर पांच हजार से अधिक आचार्य कर्म योग का पाठ किया. इसमें पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्य गीता के तृतीय अध्याय कर्म योग का सस्वर पाठ किया. आचार्यों की सामूहिक साधना को “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में स्थान मिला है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button