ताज़ा खबरेंभारत

MP: मुरैना में जहरीली शराब का कोहराम,10 लोगों की मौत, 2 दर्जन से अधिक हुए बीमार, थानेदार सस्पेंड

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहाँ जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए है। अब इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कैसे शुरू हुआ मौतों का सिलसिला।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन सुबह सबसे पहले बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन गंभीर हालत में लेकर उसे ग्वालियर जाने लगे, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति का शव लेकर जब परिजन गांव पहुंचे तो पता चला कि गांव में शराब पीने की वजह से कई और लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद चंद घंटों के अंदर ही 6 और लोगों की भी मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वह स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और बीमार को लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना पर मुरैना जिला अस्पताल के डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, कई की तबीयत खराब है, जिनमे से कई की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़े : दिल्‍ली और गुजरात पहुंची कोरोना वैक्‍सीन, सीरम इंस्टीट्यूट ने कई शहरों के लिए भेजी है वैक्सीन

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर जताया दुःख, दिए सख्त कार्यवाही के आदेश।

इस घटना पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुरैना की घटना बहुत ही ज़्यादा दुखद है। थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और अलग से एक जांच दल भी जा रहा है। कोई भी दोषी होगा कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाएगा।

7 लोगो के खिलाफ FIR भी दर्ज।

इधर इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हो चुकी है।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना।

मुरैना हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शराब माफ़ियाओ का क़हर जारी, उज्जैन में 16 जान लेने के बाद अब मुरैना में शराब माफ़ियाओ ने 10 के क़रीब लोगों की जाने ली। शिवराज जी, शराब माफ़िया आख़िर कब तक यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे ? सरकार बीमार लोगों का समुचित इलाज करवाये और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button