Monsoon Session: संसद में विपक्ष का हंगामा तेज, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार, 21 जुलाई से हो चुकी है. लेकि बीते दोनों दिन संसद की सुनवाई विपक्ष के हंगामों की भेंट चढ़ गई. आज सदन की कार्यवाही का तीसरा दिन है और सदन शुरू होते ही एक बार फिर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
(फोटो सोर्स: संसद टीवी/यूट्यूब) pic.twitter.com/N9VAGbBl99
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 23, 2025
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी. आज जब तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में बीते दो दिनों जैसा ही हाल नजर आ आ रहा है. जहां विपक्ष अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है.
- आज सत्र का तीसरा दिन है. सत्र की शुरूआत के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संसद परिसर में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
- लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सड़कों का आचरण संसद में कर रहे हैं, यहां ये तख्तियां लेकर ना आए वरना मुझे आपके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी.
- जैसे ही आज लोकसभा और राज्यसभा में संसद की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही जोरदार हंगामा होने लगा. जिसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
- मॉनसून सत्र में लोकसभा में तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है. हालांकि आज की कार्यवाही भी हंगामे के बीच शुरू हुई. लेकिन फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे हैं.




